मैक्सवेल हर्बल का गौरव सम्मान : सभी का आत्मनिर्भर होना जरूरी

AJ डेस्क: मैक्सवेल हर्बल का शगुन हॉल कदमकुआं पटना में मैक्सवेल गौरव सम्मान 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव और वर्ल्ड फेम एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर श्रीपति त्रिपाठी उपस्थित थे।

 

 

इस दौरान सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि मैक्सवेल के संस्थापक रविशंकर ओझा एवं विजयशंकर ओझा ने आत्मनिर्भर भारत की ओर अपना मजबूत कदम को बढ़ाया है, ये बिहार के साथ साथ हिंदुस्तान के लिए गौरव की बात है। आज उनके माध्यम से बहुत सारे लोगों को लाभ पहुँच रहा है। उनके सहयोग में उनके छोटे भाई जयशंकर ओझा, विष्णु शंकर ओझा एवं प्रेम शंकर ओझा साथ चल रहे हैं ये प्रेम और एकता का परिचय दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को आत्मनिर्भर होना बहुत जरूरी है। इससे आपका विकास होगा और हमारा हिंदुस्तान मजबूत भी होगा।

 

 

डॉ श्रीपति त्रिपाठी ने कहा कि मैक्सवेल का बहुत उज्ज्वल भबिष्य है। यह बहुत कम समय मे बहुत उच्चाई को छू चुका है। उन्होंने बताया कि आज के तारीख में हर्बल/आयुर्वेद का उपयोग मजबूरी नही स्वास्थ के लिए बहुत जरूरी भी है। वर्ल्ड फेम एस्ट्रोलॉजर डॉ श्रीपति त्रिपाठी ने कहा कि वेद और आयुर्वेद में अन्योनाश्रय संबद्ध है। वैसा वेद जो आयु को बढ़ा दे उसे आयुर्वेद कहते है।

 

 

 

 

 

मैक्सवेल के संस्थापक रविशंकर ओझा ने कहा कि आयुर्वेद हजारों साल पुरानी चिकित्सा पद्धति है। जिसको हमलोग भूल चुके है। उसको पुनः अपनाने की जरूरत है। कोरोना महामारी ने सीखा दिया कि पैसा कमाने के साथ साथ हमलोगों को इम्युनिटी को भी मजबूत करना होगा। जिसमें हर्बल की अहम भूमिका है।

 

 

सांसद रामकृपाल यादव और डॉक्टर श्रीपति त्रिपाठी के द्वारा सैकड़ो लोगों को मैक्सवेल गौरव सम्मान दिया गया। जिसमे मनोज कुमार रॉय, संतोष रॉय, कोमल उपाध्याय, प्रवीण, शैलेंद्र, शशि, सुधीर, ओमप्रकाश, रणधीर, मनोज, उपेंद्र, कमलेश, फजलुर रहमान, चंद्रभूषण, राज कुमार ,बजरंगबली शिवकुमारी, मंजूषा, नीति रॉय, किरण एवं पूनम को सर्टिफिकेट बितरण किया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »