हादसा : गिरिडीह में माइका के अवैध खदान के धंसने से दो की मौत

AJ डेस्क: गिरिडीह स्थित गावां थाना क्षेत्र के मुड़गडवा जंगल में संचालित अवैध माइका खदान में चाल धंसने से सोमवार को दो मजदूर की मौत हो गई। वहीं महिला समेत चार लोगों की घायल होने की सूचना है। गावां थाना क्षेत्र के मुड़गड़वा पहाड़ियों में दर्जनों से अधिक बड़े-बड़े अवैध माइंस संचालित हैं।

 

 

इन माइंस में प्रतिदिन दर्जनों से अधिक JCB मशीन, ट्रैक्टर और हजारों की संख्या में महिला, बच्चे व बुजुर्ग कार्य करते हैं। इन अवैध संचालित माइका खदानों में जिलेटिन का प्रयोग लगातार किया जाता है। इससे कई बार बड़ी अनहोनी हो जाती है। ऐसी ही अनहोनी सोमवार को भी हुई है। जहां चाल धंसने से दो मजदूर की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।

 

 

पूरे क्षेत्र में घटना की खबर फैल चुकी है। लोगों द्वारा तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। वहीं मृतक तिसरी थाना क्षेत्र के रांगमाटी निवासी शुक्र हांसदा पिता रेवत हांसदा उम्र 35 वर्ष, सोउना हांसदा पिता बुधन हांसदा उम्र 30 वर्ष शामिल हैं। इसके घायलों की पहचान रंगामाटी निवासी ढूनू हांसदा पिता पूरन हांसदा उम्र 16, ननकी देवी पति होपन हांसदा उम्र 32 वर्ष, चदगो निवासी गुलो राय उम्र 45, आरती देवी पिता बदरी यादव के रूप में हुई है।

 

 

इधर, घटना की सूचना पर पहुंचे डीएसपी मुकेश कुमार महतो, इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी व थाना प्रभारी पिंटू कुमार ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई। डीएसपी मुकेश कुमार महतो ने कहा कि मामले की जांच चल रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »