प्रकृति का महापर्व सरहुल : पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया
AJ डेस्क: प्रकृति का पर्व सरहुल आदिवासियों का सबसे बड़ा त्यौहार है। केंद्रीय सरना समिति की ओर से सोमवार को पुलिस केंद्र धनबाद में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रकृति की पूजा कर सभी के सुखी जीवन की कामना की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं पगड़ी पहनाकर, गमछा भेंट किया गया।
एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि प्रकृति का त्योहार सरहुल मनाने पूरा पुलिस परिवार इकट्ठा हुआ है। यहां सभी पुलिसकर्मी इकट्ठा होकर प्रकृति का महापर्व सरहुल मना रहे हैं। झारखंड प्रकृति की गोद में बसा हुआ राज्य हैं। और पूरा झारखंड इस पर्व को मना रहा है। साथ ही पूरे पुलिस प्रशासन की ओर से सभी को सरहुल की शुभकामनाएं दी।

पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के साथ पुलिस अधीक्षक (सिटी) आर राम कुमार, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रिस्मा रमेशन, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अमर कुमार पांडे सहित बड़ी संख्या में धनबाद पुलिस परिवार के सदस्य सम्मिलित हुए थे। आयोजन समिति के द्वारा सभी पदाधिकारियों को पगड़ी पहना स्वागत किया गया।
