कांग्रेस के दिग्गज नेता सुबोध कांत ने कहा- पूर्व प्रभारी ने किया सब चौपट (वीडियो)

अरुण कुमार तिवारी

 

AJ डेस्क: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध कांत सहाय ने वर्तमान परिस्थिति के लिए पार्टी के पूर्व प्रभारी रहे नेता के सर ठीकरा फोड़ा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अचानक सब ठीक नही हो जाएगा। हेमंत सोरेन के यहां भी अपना अंदुरूनी प्रॉब्लम चल रहा है।

 

 

श्री सहाय ने कहा कि झारखंड कांग्रेस सूबे में संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।इससे सभी जगह हलचल है। अब इसे कोई “अन्यथा” समझे तो —–।

 

Video-

 

 

दिल्ली में आयोजित पार्टी की बैठक में हिस्सा लेने गए सुबोध कांत ने कहा कि शुरू से ही (गठबंधन सरकार बनते वक्त से) सब गड़बड़ हुआ है। पूर्व झारखंड प्रभारी का सब किया कराया है। पूर्व प्रदेश प्रभारी ने सब सत्यानाश कर दिया और खुद भाजपा में चले गए। उन्होंने पूर्व प्रदेश प्रभारी पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि वह पार्टी और सरकार के बीच रिश्ता खराब करके चले गए। अब तुरंत सब कुछ नही बदल सकता। पहले दिन से रिश्ता बना रहता तो यह नौबत नहीं आती।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »