“यहां सब शांति शांति है” : दिल्ली में कांग्रेसी संगठन मजबूत कर गुड फील करने की बना रहे रणनीति

अरुण कुमार तिवारी…

 

AJ डेस्क: दिल्ली में झारखंड के दिग्गज कांग्रेसी पार्टी के प्रभारी अविनाश पांडे के नेतृत्व में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और शीघ्र ही कोर्डिनेशन कमिटी का गठन करने के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। कांग्रेसी नेता गठबंधन की सरकार पर किसी तरह की आंच आने की बात को एक सिरे से खारिज कर रहे हैं। हालांकि अभी कई चरण में कांग्रेसियों की बैठक होगी। इसलिए किसी भी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी ही होगा।

 

 

हेमंत सरकार में कांग्रेस के मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा सब ठीक है। कोर्डिनेशन कमिटी का गठन शीघ्र हो और संगठन को मजबूत करने की कवायद की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

वहीं मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार नही है, वहां भाजपा सरकार को अस्थिर करने के लिए कोई न कोई शिगुफा छोड़ते रहती है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव, पुलिसकर्मियों का अवकाश, पेंशन का मुद्दा कांग्रेस ने रखा और हेमंत सरकार ने इस दिशा में सकारात्मक पहल की। मंत्री ने सवालिया लहजे में कहा कि कौन कहता है गठबंधन सरकार में तालमेल नहीं है।

 

 

 

 

 

 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कहना है कि सत्ता तक पहुंचने के पहले जनता से किए गए वायदे, जन जन तक संगठन को पहुंचाने, पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कोर्डिनेशन कमिटी का गठन करने आदि मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

 

 

कुछ दिन पहले तक सार्वजनिक स्थलों से कुछ ऐसा बयान देने वाले जिससे लगता था कि गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा, उन नेताओं का सुर अभी बदला बदला दिख रहा है। राजनीति के जानकार कहते हैं कि सत्ता का त्याग करना कोई नही चाहेगा बल्कि प्रेशर पॉलिटिक्स का हथकंडा अपनाया जाता रहेगा।

 

फिलहाल दिल्ली में झारखंड के दिग्गज कांग्रेसियों के बुलावा आने के बाद यहाँ जो अलग अलग कयास लगाए जा रहे थे, फिलहाल उसपे विराम लगता ही दिख रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »