बिहार : सीवान में गूंजी AK 47 की तड़तड़ाहट, एक की मौत

AJ डेस्क: सीवान में निर्दलीय एमएलसी प्रत्याशी रईस खान के काफिले पर गोलियों से हमला हुआ हैं। अपराधियों ने काफिले पर कई राउंड गोलियां चलाई है। चुनाव खत्म होने के बाद सीवान से सिसवन अपने घर जाने के दौरान काफिले पर हमला हुआ हैं। इस हमले में इनके दो लोगों को गोली लगी है। वही काफिले के पीछे से इन्ही के गांव का युवक जो बोलरों से घर लौट रहा था उसे अपराधियों ने समर्थक का गाड़ी समझकर उस पर भी गोली बरसा दी।जिससे युवक की मौत हो गई। घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के महूअल गांव के समीप की है।

 

 

घटनास्थल से गोली के कई खोखे भी मिले हैं। फिलहाल घायलों का इलाज सीवान के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर का निवासी विनोद यादव बताया जा रहा हैं। वहीं घायलों में बबलू खान और भूलन मिया हैं। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। घटना के बाद सीवान एसपी शैलेश सिन्हा ने निजी अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी ली। पुलिस घटनास्थल पर भी पहुंच मामले की तफ्तीश कर रही है। वहीं पुलिस कैमरे पर कुछ भी बोलने से बच रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »