चार आतंकियों को मार गिराने वाला बक्सर के लाल को “वीरता मेडल” मिला

AJ डेस्क: जम्मू कश्मीर के शोपियां में घेराबंदी और सर्च अभियान में 23 जून 2019 को आतंकियों से मुठभेड़ में 4 आतंकियों को मार गिराने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सिपाही बक्सर के लाल को राष्ट्रपति के द्वारा शौर्य दिवस के मौके पर वीरता मेडल प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें भारत सरकार के गृह सचिव अजय भल्ला के हाथों प्रदान किया गया।

 

 

बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड के चिलहर गांव निवासी सोनू गौतम को इस बहादुरी के कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा गैलेंट्री अवार्ड प्रदान किया था। उनकी इस वीरता पुरस्कार पर पिता रामनाथ सिंह और पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है।पिता रामनाथ सिंह द्वारा बताया गया कि सोनू बचपन से ही साहसी था।और उसका सपना सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना था।

 

 

 

 

 

 

घटना 23 जून 2019 की है। सूचना मिली थी कि आतंकी एक जगह छिपे हुए जहां पहुंचने पर आतंकियों ने भागने का प्रयास किया, जिस पर सोनू गौतम तथा उनके एक अन्य साथी संजीव कुमार ने आतंकियों को चेतावनी दी। दूसरी तरफ से आतंकियों ने फायरिंग शुरू की जिस पर इन दोनों सिपाहियों ने जवाबी फायरिंग की। इसमें चार दुर्दांत आतंकवादी मारे गए तथा उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

जवान को यह पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा 20 जनवरी को ही की जा चुकी थी। 26 जनवरी को राष्ट्रपति के द्वारा उनके सम्मान पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। बक्सर के मिट्टी के लाल को सम्मानित किए जाने पर जिले में खुशी की लहर है। परिजनों के साथ-साथ जिले के लोग भी बधाई दे रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »