बंद घर में मिला मां-बेटा का शव, बिखरे पड़े थे पांच-पांच सौ के नोट

AJ डेस्क: गया शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पंचायती अखाड़ा इलाके के रेलवे लाइन के समीप एक बंद घर में दो लोगों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा गया है। शव से बदबू आने के बाद इलाके के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और घटनास्थल का जायजा लिया। जिसके बाद इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

 

 

जांच के दौरान बंद कमरे के दीवाल पर कुछ लिखा हुआ पाया गया है। साथ ही हजारों रुपये को फाड़ कर छोड़ा हुआ है व मोबाइल और सारा सामान बिखरा हुआ पाया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला और उसका पुत्र एक साथ घर मे रहते थे और तीन दिनों से अपने घर से बाहर नही निकले थे। महिला का शव फंदे से लटका हुआ था, जबकि पुत्र के शव पर धारदार हथियार के हमले के चिन्ह मिले हैं। उसके शव से रिशता खून घर से बाहर आ रहा था। बरहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है और सभी बिंदुओं पर बारीकी से जाँच कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »