त्रिकुट हादसा पर गोड्डा के सांसद निशिकांत ने दिया बड़ा बयान (वीडियो)

AJ डेस्क: गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने त्रिकुट हादसा पर बयान जारी करते हुए कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री को जनता के प्रति थोड़ा भी सहानुभूति है तो इस हादसे का CBI जांच कराना चाहिए। श्री दुबे ने देवघर के उपायुक्त को भी कठघरे में खड़ा किया है।

 

सांसद श्री दुबे आज प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिकुट पहाड़ी पर दामोदर रोपवे के देखरेख में रोपवे चल रहा था। यह एग्रीमेंट वर्ष 2019 में ही समाप्त हो गया था। उसके बाद अब तक त्रिकुट पहाड़ी पर अवैध रूप से रोपवे चल रहा था। उन्होंने कहा कि उपायुक्त ने समय रहते कार्रवाई क्यों नही की।

 

 

Video-

 

 

 

श्री दुबे ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से आखिर अवैध रूप से रोपवे कैसे चल रहा था। उन्होंने देवघर के उपायुक्त के कोलकाता दौरा, हवाई यात्रा आदि का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग की। सांसद ने कहा कि घटना के घंटो बाद तक राज्य के मुख्य सचिव को जिला प्रशासन ने सूचना नहीं दी थी। श्री दुबे ने मुख्यमंत्री से त्रिकुट हादसा की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »