ग्रामीण बैंक में दिन दहाड़े 26 लाख की लूट, हथियार का भय दिखा की लूटपाट

AJ डेस्क: सीवान के शहर मुख्यालय में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में हथियार से लैस बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर 26.40 लाख रुपए की डकैती की है। बैंक के अंदर बदमाश 25 मिनट तक रहे और बेफिक्र होकर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। इस घटना के बाद बैंक कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीवान एसपी मामले की जांच में जुट गए है।

 

 

जानकारी के अनुसार 5 की संख्या में नकाबपोश बदमाश करीब पौने 10 बजे बैंक के अंदर दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने बैंक के अंदर मौजूद ग्राहकों पर बंदूक तान दी। कर्मचारियों को लॉकर खोलने के लिए कहा। बदमाशों ने कर्मचारियों से लॉकर की चाबी ली और उसे खोला। इसके बाद वो 26 लाख 40 हजार रुपए बैग में भरकर भाग निकले। इस संबंध में सीवान एसपी ने बताया कि सभी लुटेरे स्टूडेंट की तरह दिखाई देते थे। फिलहाल सीवान पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लुटेरों की पहचान करने में लगी हुई है।

 

 

इस दौरान बैंक से पैसा निकालने पहुंची महिला ने लूट की घटना का आंखों देखा हाल बताया है। अंजोरिया देवी ने बताया कि सभी अपराधी नकाब में थे। अपराधी जैसे ही बैंक में पहुंचे बैंक कर्मचारियों के साथ हाथापाई करने लगे। इस दौरान मैं मामले को समझने के लिए आगे बढ़ी। तभी मुंह पर मास्क लगाए एक व्यक्ति मेरी तरफ बंदूक लेकर दौड़ा और बोला कि वहां पर बैठो नहीं तो मार दूंगा। वही बैंक परिसर में पहुंची दूसरी महिला मंगला देवी ने दैनिक भास्कर से आपबीती सुनाते हुए कहा लुटेरे उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बैंक के अंदर सभी लोग इतने डरे सहमे थे कि अभी तक सभी के हाथ-पांव कांप रहे हैं।

 

 

बता दे कि 5 की संख्या में बेखौफ लुटेरों ने फिल्मी अंदाज में बैंक के अंदर दाखिल हुए। उसके बाद बैंक पहुंचे ग्राहकों पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बैंक कर्मचारियों से लॉकर की चाबी लेकर उसमें रखे 26.40 लाख रुपए बैग में भरे और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। लुटेरों ने टीमवर्क में काम किया। बैंक में लूट की घटना को वारदात देने पहुंचे पांच लुटेरों में से दो गेट के पास तो वही दो लॉकर खोल कर रुपए निकाल रहे थे। वहीं बाकी एक अपराधी हथियार का भय दिखाते हुए बैंक परिसर में महिलाओं और बैंक कर्मचारियों को डरा धमका रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »