CM से मिलने की तमन्ना पूरी नहीं होने पर फोड़ दिया पटाखा, गया जेल

AJ डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा में पटाखा फोड़ने वाले शख्स को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है। आरोपी के खिलाफ सिलाव थाने में आईपीसी की धारा 186,188, 286, 426, 353 के अलावे 1908 विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

गिरफ्तार अभियुक्त इस्लामपुर का रहने वाला शुभम आदित्य है। मंगलवार के दिन सिलाव के श्री गांधी उच्च विद्यालय के बगल मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संवाद यात्रा था। इस दौरान मुख्यमंत्री सभा स्थल पर लोगों से मिल रहे थे। इसी दौरान शुभम आदित्य ने मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कराने के उद्देश्य से पटाखा फोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उसे हिरासत में लेकर सिलाव थाना पुलिस के हवाले किया गया था।

 

 

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि काफी दिनों से वह मुख्यमंत्री से मिलने का प्रयास कर रहा था। मगर उनसे मुलाकात नहीं होने के कारण सिलाव अपने बाइक से मिलने के लिए आया था। जब मुख्यमंत्री उसके पास से गुजर गए और उनसे बात नहीं हुआ तो आवेश में आकर पॉकेट से पटाखा निकालकर फोड़ दिया। शुभम आदित्य की माने तो एचआर पटाखा लेकर आया था। एक पटाखा खोला था और दूसरा पॉकेट में रखा हुआ था। इसके अलावा दो पटाखा बाइक की डिक्की में भी रखा हुआ था।

 

 

शुभम आदित्य ने बताया कि वह खुद के परिसर में आ गया था। पिछले 2 साल से वह मुख्यमंत्री के पास जा रहा था। लेकिन उसकी बातों को नहीं सुना जा रहा था। वह अपने आप पर गठित घटनाओं पर कुछ किशोरावस्था में लिखा था। किसी खास चीज को डेवलप किया था, उसे दिखाना था। शुभम आदित्य ने बताया कि वह खुद के प्रेशर में आ गया था। पिछले 2 साल से वह मुख्यमंत्री के पास जा रहा था। लेकिन उसकी बातों को नहीं सुना जा रहा था।

 

 

सीएम के इस्लामपुर में हुए कार्यक्रम के दौरान जब उसकी मुलाकात नहीं हुई तो वह कुछ लिख कर वायरल करना चाह रहा था। लेकिन वह कर नहीं पाया था। उसी सिलसिले में वह सिलाव पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक अपनी गलती को स्वीकार कर पछतावा कर रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक का मेडिकल जांच कराकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »