मौसम बदलेगा रंग, सत्रह से बीस अप्रैल के बीच होगी हल्की बारिश
AJ डेस्क: झारखण्ड में गठबंधन की सरकार में शामिल दलों के बीच आए दिन जिस कदर रंग, पैंतरा बदलने का खेल जारी है, लगता है सूबे का मौसम भी उससे प्रभावित हो गया है। राजनीति और मौसम भले ही रंग बदलते रहे हों लेकिन निकट भविष्य में उनके तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही।
रांची स्थित मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में सत्रह से बीस अप्रैल तक मौसम अपना रंग बदल सकता है। राज्य के धनबाद, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़ और जामताड़ा जिला में कहीं कहीं आसमान पर बादल छा सकते हैं और गर्जन, बज्रपात के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

