त्रिकुट हादसा में रेस्क्यू चला नायक बने “पन्नालाल” पर सरकार मेहरबान

AJ डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद त्रिकूट रोप-वे हादसे में लोगों की जान बचाने वाले देवघर स्थित बलडीहा निवासी पन्नालाल के घर शौचालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री को सूचित करते हुए देवघर के उपायुक्त ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारी को जांच करते हुए पन्नालाल को आवश्यक सभी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया गया है।

 

 

यह है मामला-

मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि देवघर रोपवे हादसे में 22 लोगों की जान बचाने वाले पन्नालाल के घर में शौचालय तक नहीं है। उनका परिवार खुले में शौच के लिए विवश है। वे सरकार की अधिकतर योजनाओं से वंचित हैं। उक्त मामले की जानकारी के उपरांत मुख्यमंत्री ने उपायुक्त देवघर को मामले की जांच कर पन्नालाल जी को जरूरी सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए सूचित करने का आदेश दिया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »