बोचहा जीतने के बाद राजद के जगदानंद ने कहा- जनता NDA के खिलाफ

AJ डेस्क: बोचहा उपचुनाव में आरजेडी को मिली जीत को लेकर प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजे ने बता दिया कि स्थिति सरकार के खिलाफ हो सकती है। बोचहा विधानसभा क्षेत्र की जनता को इसके लिए धन्यवाद। उन्होंने बता दिया की जनता एनडीए सरकार के खिलाफ है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी को लेकर जो आवाज उठाई है, उसे जनता ने भी माना है।

 

 

उन्होंने कहा कि उपचुनाव के नतीजों के द्वारा जनता ने जो बिहार से संदेश दिया है वह पूरे देश में एनडीए सरकार के खिलाफ चले। तेजस्वी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल आगे बढ़ेगा। एनडीए सरकार में जिस तरह से जनता भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है, जनता उससे त्रस्त है और जनता ने अपना फैसला सरकार को सुनाना शुरू कर दिया है। मौजूदा सरकार में लोग भय के शाय में जी रहे हैं। यह सरकार हिंदू-मुसलमानों के नाम पर राजनीति कर रही है और लड़ाने का भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जेडीयू कोई राजनीतिक दल नहीं है। राज्य का एक छोटा सा अंग है जो दूसरे दलों के नेताओं को तोड़कर अपने को खड़ा करने में लगा है।

 

 

सीएम नीतीश कुमार द्वारा नालंदा भ्रमण पर जगदानंद सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि नीतीश कुमार कभी राष्ट्रपति कभी उपराष्ट्रपति तो कभी राज्यसभा सदस्य की योजना को लेकर ही वह पलायन की योजना बना रहे हैं। इसलिए नालंदा का भ्रमण कर रहे हैं। जनता के मुद्दों से ही भाग रहे हैं नीतीश कुमार। जगदानंद सिंह ने कहा नीतीश कुमार के लिए सभी जगह के दरवाजे बंद हो चुके हैं तो वह अब भागेंगे कहां।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »