फरार चल रहा प्रिंस खुद को बोल रहा छोटे सरकार, हथियार चमकाते वीडियो जारी कर दे रहा धमकी

AJ डेस्क: वासेपुर का प्रिंस खान धनबाद पुलिस की दबिश से घबरा कर खुद भागा भागा चल रहा है। फरारी काल में बीच बीच में आधुनिक हथियार लहराते हुए भारी भरकम डायलॉग के साथ वीडियो जारी कर मानो वह अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहा है।

 

 

नन्हें हत्याकांड के बाद धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने वासेपुर के इस गैंग को मानो नेस्तनाबूद करने की ठान लिया है। SSP ने विशेष टीम बनाकर इस गिरोह के एक एक सदस्य को सलाखों के पीछे भेजने का अभियान छेड़ रखा है। पुलिस की सक्रियता को देखते हुए प्रिंस खान भागा भागा फिर रहा है।

 

 

फरारी काल में प्रिंस खान ने फिर एक वीडियो जारी कर माहौल बनाने का प्रयास किया है। भद्दी भद्दी गलियों से भरे इस वीडियो में वह आधुनिक हथियार के साथ दिख रहा है। (हथियार भी ओरिजनल है या खिलौना, कहा नही जा सकता)। प्रिंस ने इस वीडियो के माध्यम से मो इजराफिल उर्फ लाला को धमकाया ही है। साथ ही धनबाद के बड़े अधिकारियों, निगम, ठेकेदार, व्यवसाई को भी धमकी दिया है।

 

वीडियो में प्रिंस खान खुद अपने को छोटे सरकार कह रहा है। उसका कहना है कि सभी को छोटे सरकार को मैनेज करना होगा, उसके आगे सर झुकाना होगा। नहीं तो—–। बौखलाहट भरी इस वीडियो से यही समझ में आ रहा है कि भाग दौड़ की जिंदगी और उसके समर्थकों की दनादन गिरफ्तारी से वह टूटता जा रहा है, इस तरह के वीडियो जारी कर अब वह अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »