कोई तो कहो “छोटे सरकार”, खुद बोलते बोलते—— आखिर वीडियो जारी कर क्या चाहता है प्रिंस

AJ डेस्क: नन्हें हत्याकांड के बाद से भूमिगत हो चुका वासेपुर का प्रिंस खान सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आखिर चाहता क्या है। वह अपनी दबंगई का अहसास किसे कराना चाहता है। पूरे ठसक वाला पोज देकर खुद को छोटे सरकार की उपाधि देकर वीडियो जारी कर क्या प्रिंस कोयलांचल पर एकक्षत्र राज करने की मंशा रखता है। यह सवाल कोयलांचल की फिजा में तैरने लगी है।

 

 

नन्हें हत्याकांड के बाद फरार की जिंदगी जी रहा प्रिंस पहले भी एक वीडियो जारी किया था और नन्हें हत्याकांड की जिम्मेवारी खुद पर लिया था। नन्हें हत्याकांड के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस की टीम अपराधियों पर लगातार प्रहार करना शुरू कर दिया।

 

VIDEO-

 

 

 

इधर अलग अलग स्टाइल में प्रिंस खान वीडियो बनवा उसे सोशल मीडिया में जारी कर कोयलांचल में किसी तरह अपनी वजूद बनाए रखने का मशक्कत कर रहा है। एक दिन पहले उसने एक वीडियो जारी कर कुछ लोगों को धमकाने का संदेश जारी किया था। धनबाद के SSP संजीव कुमार ने जब उस वीडियो पर मीडिया में अपना कमेंट दिया तो आज पुनः पुराने शॉट को एडिट कर प्रिंस ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उसने कुछ कहा नहीं है। माना जा रहा है कि वीडियो ताजा होता तो प्रिंस उसी वीडियो में अपनी बात भी कहता लेकिन ऐसा है नही बल्कि वीडियो के साथ अलग से उसने लिखित मैसेज देकर अपनी बात रखी है।

 

 

कोयलांचल जिसे माफिया नगरी भी कहा जाता था, यहां का इतिहास गवाह है कि धनबाद पर राज करने वाले माफिया, बाहुबली भी कभी तंत्र के खिलाफ बयानबाजी नही करते थे। जानकार कह रहे हैं कि सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर खुद को चर्चा में बनाए रखने का यह सब हथकंडा है, अपराध की दुनिया में इसे बचकाना हरकत ही माना जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »