गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, चार घर जलकर राख, लाखों की संपति जली

AJ डेस्क: गोपालगंज में भीषण अगलगी की घटना सामने आयी है। चाय बनाने के दौरान एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से चार घरों में भीषण आग लग गयी। हादसा कुचायकोट के कालामटिहनिया गांव की है। जहां अहले सुबह गैस सिलेंडर पर चाय बनाने के दौरान बड़ा हादसा हुआ। सिलेंडर दो भाग में बंट गया।

 

 

बताया जाता है कि कालामटिहनिया गांव के प्रभुनाथ कुशवाहा घर में चाय बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लगने की भनक परिजनों को हुई। जबतक आग पर काबू पाया जाता, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। वहीं देखते ही देखते सिलेंडर जोरदार तरीके से ब्लास्ट हुआ। जिससे आसमान में आग का गोला बन गया और आग का फैलाव और तेज हो गया। आस-पास के भी चार घरों को अपने आगोश में ले लिया।

 

 

 

 

 

 

आगलगी की इस भीषण घटना के दौरान घर में फंसे लोगों को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन इस अग्निकांड में सब कुछ जलकर बर्बाद हो गया। पीड़ित प्रभु कुशवाहा, संजीव कुशवाहा, राजू कुशवाहा के घर का बर्तन कपड़ा अनाज सब कुछ जल गया। हादसा होने के बाद ग्रामीणों के कई घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और इसकी सूचना कुचायकोट सीओ और स्थानीय पुलिस को दी गयी।

 

 

परिजनों के मुताबिक चार घरों में कुल 1 लाख 50 हजार कैश और 10 लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गया। बेबस परिवार के पास अब कुछ नहीं बचा है। तेज धूप में पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। हालांकि प्रशासन ने घटना की जांच कर मदद का आश्वासन दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »