आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाए शादी शुदा प्रेमी युगल, जूता का माला पहना गांव में घुमाया

AJ डेस्क: पाकुड़ जिला के महेशपुर थाना क्षेत्र स्थित नरगीटोला गांव में एक पुरुष व महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देख कर ग्रामीणों ने दोनों की जोरदार पिटाई कर रस्सी से बांधकर जूते के माला पहनाकर पूरे गांव घुमाया। जानकारी के अनुसार बाबूदहा गांव के बलराम यादव व नरगीटोला गांव की स्टेनशीला मुर्मू बीते रविवार की देर रात करीब 11 बजे महिला घर पर थी। जबकि पेशे से ऑटो चालक महिला का पति घर से बाहर था। महिला का पति जब घर लौटा तो अपनी पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। इस बीच बलराम यादव छत से कुद कर भागने का भी प्रयास किया। लेकिन महिला के पति का सोर सराबा से ग्रामीण दौड़े और बलराम यादव को पकड़ लिया गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की जोरदार पिटाई कर दी। जिससे बलराम यादव का बाया पैर टूट गया।

 

 

बेशर्मी की हद तो तब हो गई जब ग्रामीणों ने दोनों को अर्धनग्न कर, जूते का माल पहना और मुंह में कालिख पोत कर सोमवार सुबह गांव में घुमाया। जिसका वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया गया। नरगीटोला के तेतुलतल्ला में दोनों महिला-पुरष को रस्सी के सहारे बांध दिया गया। उसके करीब कई घण्टो बाद घटना की सुचना पर महेशपुर थाना प्रभारी सुनिल कुमार रवि, पुअनि आनंद पंडित, सअनि कपिलदेव रविदास सहित पुलिस बल गांव पहुंचे। जहां ग्रामीण संथाली रिति रिवाज के अनुसार दोनों पक्ष से जुर्माना वसूलने की बात पर अड़े रहे। जानकारी के अनुसार दोनों शादी सुदा व बाल बच्चे वाले है।

 

 

जुर्माना भरने के लिए बिक गई घर और मवेशी-

घटना के बाद ग्रामीण जुर्माना की बात पर करीब 9 लाख रुपये की मांग करने लगे। जिसके बाद ही दोनों को आजाद करने की बात रखी गई। इस बीच लाचार पुलिस के समक्ष सुलह होने लगा। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को मनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बलराम यादव पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जिसे भरने के लिए गरीबी से घीरे बलराम यादव को जुर्माना देने के लिए अपनी एक भेंस, एक गाय और मिट्टी का कच्चा मकान बेचना पड़ा। वही पुलिस के समक्ष ही पैसे की गिनती कर जुर्माना दी गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों को आजाद किया।

 

 

गमहिला के बच्चों के लिए लगाया लाखो का जुर्माना, बच्चों को डेढ़ रुपये भी नसीब नहीं-

ग्रामीणों ने महिला के बच्चों के लिए बलराम यादव से डेढ़ लाख का जुर्माना वसूला। बलराम यादव ने ग्रामीणों की बात पर डेढ़ लाख रुपये ग्रामीणों को महिला के पति के सामने दिया, लेकिन महिला के पति सुबेन मरांडी को डेढ़ लाख तो दूर की बात डेढ़ रुपये तक अभीतक नसीब नहीं हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »