हर्ष फायरिंग: घरेलु समारोह में चली गोली से पति पत्नी हुए जख्मी
AJ डेस्क: बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका दियामान गांव में डांस करने के दौरान गोली चल गई। गोली पति पत्नी को जा लगी जिसमें गम्भीर रूप से दोनों जख्मी हो गये। इसके बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। परिजनों द्वारा दोनों को आननफानन में बक्सर जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। गोली पति के हाथ से आरपार हो गई है तो वही पत्नी के पेट में लगी है। हालांकि, परिजन कुछ भी कहने से बच रहे हैं। पुलिस द्वारा भी बताया गया कि कोई रिपोर्ट अभी तक दर्ज नही कराई गई है। लेकिन अपने स्तर से जांच की जा रही है।
घटना शनिवार की देर रात 11 बजे की बताई जा रही है। छोटका दियामान निवासी त्रिपुरारी ठाकुर के घर में मुंडन संस्कार के बाद शाम को पार्टी का आयोजन हुआ था। खुशी का माहौल था। तभी किसी ने पार्टी के दौरान ही रात हर्ष फायरिंग कर जिसमें फौजी त्रिपुरारी ठाकुर और उसकी पत्नी पूजा देवी को गोली लग गई। हालांकि निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया है कि गोली निकाल ली गई है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। पति पत्नी से गोली चलाने वाले के बारे में पूछने की कोशिश गई लेकिन दोनों ने कहा कि पता ही नही चला कि गोली किसने चलाई और कैसे लग गई।

सूचना और कृष्णब्रम्ह थाने की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इस मामले में थाना को कोई लिखित शिकायत नही मिली है। लेकिन हर्ष फायरिंग की सूचना मिली है।पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।लेकिन परिजन अभी कुछ भी अस्पष्ट नही बता रहे है।
