हैवानियत: रिश्ते को शर्मसार करते हुए दरिंदा सगी बहनों संग किया मुंह काला, गया जेल

AJ डेस्क: झारखंड के लोहरदगा में सगे भाई ने अपनी दो बहनों के साथ रेप किया। इतना ही नहीं, बेटियों को बचाने के लिए जब मां बीच में आई तो उसने अपनी मां के साथ भी अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।

 

 

बताया जाता है कि आरोपी बीते 3 साल से अपनी नाबालिग छोटी बहन का यौन शोषण कर रहा था। 19 साल के बेटे हुसैन अंसारी की करतूत से तंग मां ने महिला थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने घटना की जांच कर आरोपी हुसैन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

 

महिला थाना प्रभारी जोस्फिना हेम्ब्रम ने मीडिया को बताया कि पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए आवेदन में स्पष्ट किया है कि लोहरदगा शहरी क्षेत्र के युवक हुसैन अंसारी ने अपनी सगी दो बहनों को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद मेरे साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आवेदन में लिखा गया है कि मेरी बड़ी बेटी स्नान करने के बाद बाहर निकली। वह रसोई घर में जाने लगी। इस दौरान हुसैन अंसारी ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद जबरदस्ती करने लगा।

 

 

भाई की हरकत से परेशान होकर बड़ी बेटी चिल्लाने लगी। बहन के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर नाबालिग छोटी बहन वहां पहुंची। इस दौरान हुसैन ने चाकू का भय दिखाकर उसे चुप रहने की धमकी दी। इसी बीच वह भी वहां पहुंची। उन्होंने देखा कि हुसैन दोनों बेटियों के साथ अश्लील हरकत कर रहा है। जब बेटे को रोकने का प्रयास किया तो उसने मेरे साथ भी अश्लील हरकत की। दुष्कर्म का प्रयास किया।

 

 

इसी क्रम में यह बात पता चली कि उनकी 16 वर्षीय नाबालिग के साथ हुसैन अंसारी ने तीन-चार साल से अवैध संबंध बना रहा है। दो दिन पहले भी जब छोटी बेटी कमरे में सो रही थी तो हुसैन ने उसके साथ दुष्कर्म कर खून के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया। विरोध करने पर घर के सभी परिजनों का मर्डर करने का हुसैन ने धमकी भी दिया है। विगत तीन वर्षो के दौरान हुसैन नाबालिग बहन के साथ से कई बार दुष्कर्म कर चुका है।

 

 

आवेदन में बताया गया है कि आरोपी युवक गैरेज में मैकेनिक का कार्य करता है। बुधवार को स्थानीय महिला थाना में आरोपित की मां ने बेटे के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई का अनुरोध किया। साथ ही पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। जोस्फिना हेम्ब्रम ने बताया कि इस पूरे मामले में आरोपी हुसैन अंसारी के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »