सिलीगुड़ी से गुमला आ रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, यात्री जख्मी

AJ डेस्क: बांका में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन लोग घायल हो गए। घटना भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग मोहनपुर हाई स्कूल पास की है। गुरुवार देर रात करीब 2 बजे सिलीगुड़ी से गुमला जा रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें बस पटल गई।

 

 

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसमें बस चालक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक दर्जन यात्री घायल हो गए। हालांकि, सभी खतरे से बाहर हैं। मृतक की पहचान चौपारण के हजारीबाग निवासी राजकुमार यादव के रूप में हुई है।

 

 

थानेदार सतीश कुमार ने बताया कि ट्रक के चालक और खलासी घटना के बाद फरार हो गए। दोनों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। हादसे में बस ड्राइवर की मौत हो गई। घायल यात्रियों की स्थिति खतरे से बाहर हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »