मौसम ने ली अंगड़ाई: झारखंड के अनेकों जिले में होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत
AJ डेस्क: झारखण्ड में मौसम ने ली अंगड़ाई। आज शाम शाम तक सूबे के कई जिलों में गर्जन, बज्रपात के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है।
रांची स्थित मौसम विभाग के अनुसार धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, रांची, लातेहार, पलामू और सरायकेला खरसावां जिला के कुछ हिस्सों में आज शाम शाम तक मेघ गर्जन, बज्रपात के साथ हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। आज सुबह से ही आसमान पर हल्के फुल्के बादल देखने को मिल रहे हैं। तापमान में भी गिरावट महसूस की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बारिश होने के बाद लोगों को तपती भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
