भीषण गर्मी: सुबह साढ़े दस बजे तक ही खुलेंगे स्कूल- उपायुक्त

AJ डेस्क: भीषण गर्मी और लू के मद्देनजर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त संदीप सिंह ने धनबाद जिले के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित), प्री प्राइमरी (प्री नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी इत्यादि) स्कूल को संचालित करने का समय सुबह 10:30 बजे तक निर्धारित करने का आदेश तत्काल प्रभाव से जारी किया है। यह आदेश 30 अप्रैल 2022 से लागू रहेगा।

 

 

जिले के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालयों में सभी प्रकार के क्लास 1 से 12 तक, विद्यालय में गर्मी की छुट्टियों के प्रारंभ होने तक, कक्षा संचालन के लिए प्रातः 6:30 बजे से 10:30 बजे तक की समय सीमा निर्धारित की गई है।

 

 

इसी प्रकार से प्री प्राइमरी (प्री नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी इत्यादि) विद्यालयों के लिए क्लास प्रारंभ करने का समय प्रातः 7:00 बजे या उसके बाद (जैसा विद्यालय अपने स्तर से निर्धारण कर सकेंगे) से लेकर 10:30 बजे तक या उससे पहले तक संचालित करने का आदेश है।

 

 

यह आदेश तत्काल प्रभाव से (30 अप्रैल 2022) लागू है। सभी संबंधित विद्यालय प्रबंधन व पदाधिकारी इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »