देवघर त्रिकुट रोपवे हादसा में तीन मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख का चेक मिला

AJ डेस्क: देवघर के त्रिकुट रोपवे दुर्घटना मामला में तीन मृतकों के परिजनों को आज मुआवजा दिया गया। झारखण्ड सरकार के पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन और कृषि व पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख ने अपने हाथों से मृतक के परिजन को 25-25 लाख रुपये का चेक सौपा।

 

 

यह चेक दामोदर त्रिकुट रोपवे कंपनी के द्वारा मुआवजा के रूप में उपलब्ध करवाया गया। झारखण्ड सरकार के निर्देश पर पर्यटन मंत्री व कृषि मंत्री ने देवघर समाहरणालय में मृतक के परिजनों को चेक सौपा। इसके साथ ही साथ दो साल पूर्व 2020 में देवीपुर प्रखंड में सेप्टी टंकी से गैस रिसाव से दम घुटने से 6 लोगों की मौत हुई थी।उन मृतक के परिजनों को भी 4-4 लाख रुपये का मुआवजा का चेक मंत्री के द्वारा दिया गया। मौके पर विधायक नारायण दास, उपायुक्त मंजूनाथ भंजत्री भी मौजूद।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »