पर्यटकों के लिए जल्द शुरू होगा त्रिकुट रोपवे सेवा

AJ डेस्क: झारखण्ड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने देवघर त्रिकुट रोपवे का जल्द ही परिचालन शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि त्रिकुट रोपवे की सभी तकनीकी खामियों को दूर कर फिर से त्रिकुट रोपवे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।

 

 

साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों का फिर से विश्वास हासिल करने के लिए खुद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख व पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी खुद त्रिकुट रोपवे का पहला सफर करेंगे।बता दें कि कुछ दिन पूर्व त्रिकुट रोपवे हादसा में महिला समेत कुल तीन लोगों की जान चली गई थी। पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन ने भी त्रिकुट रोपवे चालू करने के बात पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि घटना के दोषियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »