“रब ने बना दी जोड़ी”: बिन बुलाए आए बाराती, दुल्हा दुल्हन संग सेल्फी लेने की आखिर क्यों लगी होड़

AJ डेस्क: भागलपुर की एक शादी चर्चा में है। इसका कारण है, दूल्हा और दुल्हन की हाइट। दूल्हा 36 इंच लंबा है, जबकि दुल्हन उससे दो इंच कम यानी 34 इंच की। इस अनोखी शादी में शामिल लोग वर-वधू के साथ सेल्फी लेते और वीडियो बनाते नजर आए। इस मौके पर सभी ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।

 

 

जिले के नवगछिया में ये शादी रविवार को हुई। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन की कद-काठी को लेकर काफी चर्चा हुई। शादी में आए लोगों ने दोनों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसकी अब हर जगह चर्चा हो रही है।

 

 

 

 

 

अपने कद को लेकर चर्चा में आए इस जोड़े की शादी गोपालपुर प्रखंड में हुई। 24 साल की दुल्हन नवगछिया के अभिया बाजार निवासी किशोरी मंडल की पुत्री ममता कुमारी और 26 साल का दूल्हा मसारू निवासी बिंदेश्वरी मंडल का पुत्र मुन्ना भारती हैं। इनमें दूल्हा मुन्ना भारती 36 इंच यानी तीन फीट और दुल्हन ममता कुमारी 34 इंच यानी 2.86 फीट की है।

 

 

 

 

 

लोगों ने इस अनोखी शादी को कैमरे में कैद कर लिया। इस दौरान कई लोगों ने वीडियो बनाया और कई ने सेल्फी ली। शादी समारोह देखकर लग रहा था कि मानो किसी सेलिब्रिटी की शादी हो रही है। लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »