VIDEO- भाजपा विधायक के खिलाफ अनशन पर बैठी युवती ने हाथ का नस काटा

AJ डेस्क: धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब पिछले चार दिनों से माता पिता संग अनशन पर बैठी युवती ने अपने को जख्मी कर लिया। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पुलिस बल अनशनकारियों को वहां से अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रही थी, तब यह घटना घटी।

 

 

VIDEO-

 

 

 

भाजपा विधायक ढुल्लू पर गंभीर आरोप लगाते हुए अशोक महतो, कुंती देवी और उसकी बेटी रणधीर वर्मा चौक पर अनशन पर बैठे हुए थे। राम राज मंदिर के सामने एक भूखंड को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। अनशन पर बैठे परिवार का स्वास्थ खराब होने की बात कह जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट और पुलिस बल प्रतिनयुक्त कर आज अनशनकारियों को हॉस्पिटल भेजने का प्रयास किया। जिसका अनशनकारी विरोध कर रहे थे। प्रशासन द्वारा जबरन किए जाने पर युवती ने पहले खंभा में सर पटक दिया और बाद में हाथ काट लिया, जिससे खून बहने लगा। पुलिस तत्काल एंबुलेंस से इन्हे हॉस्पिटल लेकर चली गई।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »