शूटर अमन सिंह के भाई अजय को पुलिस ले आई धनबाद, हो रही पूछताछ

AJ डेस्क: धनबाद का आतंक बन चुका अमन सिंह का भाई अजय सिंह भी धनबाद पुलिस के गिरफ्त में आ चुका है। तीन दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर धनबाद लाने के बाद पुलिस का ऑपरेशन शुरू हो चुका है।

 

 

धनबाद जेल में बंद रहते हुए अमन सिंह न सिर्फ जिला पुलिस के लिए सर दर्द बन गया था बल्कि धनबाद के व्यापारियों, डॉक्टर सभी के लिए वह आतंक साबित होने लगा था। धनबाद के चेंगडा अपराधियों का नेटवर्क बना अमन सिंह फोन पर धमकी देकर रंगदारी वसूलने का धंधा चला रखा था।

 

 

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार एक रणनीति के तहत देश के अलग अलग प्रदेश में धनबाद पुलिस की विशेष टीम भेजकर अमन गिरोह का खात्मा करने का ऑपरेशन पिछले डेढ़ दो महीने से चला रखे हैं। जानकार बताते हैं कि फरार अपराधी और विशेष पुलिस टीम के बीच चूहा बिल्ली का खेल जारी है। सुराग ढूंढते ढूंढते पुलिस जब तक अपराधी के ठिकाने तक पहुंचती है, तब तक अपराधी वह ठिकाना बदल चुका होता है।

 

 

धनबाद के सर्जन डॉक्टर समीर कुमार से अमन गिरोह द्वारा रंगदारी मांगे जाने के बाद धनबाद पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अमन सिंह के द्वारा वसूली गई रंगदारी की राशि का लेखा जोखा बीर बहादुर ही रखा करता था। SSP के अनुसार मध्य प्रदेश के एक बैंक में बीर बहादुर पैसा जमा करता था और अमन सिंह का भाई अलग अलग तरीके से उस खाता से पैसा निकालता था। पुलिस के हाथ सभी दस्तावेज लग गए हैं और उसी आधार पर धनबाद पुलिस अमन सिंह के भाई को गिरफ्तार कर आज सुबह धनबाद ले आई है।

 

 

सूत्रों के अनुसार अजय सिंह से पुलिस को अमन गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की पूरी संभावना है और बैंक खाता का खुलासा होने से इस गिरोह को आर्थिक चोट पहुंचने की भी संभावना व्यक्त किया जा रहा है। अमन सिंह का धनबाद से दुमका जेल शिफ्ट होना, बैंक खाता का उजागर होना अमन गिरोह पर करारा झटका का कारण बन सकता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »