कानून से खेलने वाले फहीम को अब पुलिस पर भरोसा, कहा-“थैंक्स” (वीडियो)

AJ डेस्क: तीन दशक तक कोयलांचल में गैंगस्टर, वासेपुर का डॉन आदि के रूप में अपनी पहचान बनाने वाला फहीम खान अब बोलता है कि धमकी प्रकरण में पुलिस ही सब करेगी। फहीम खान जिस पुलिस महकमा के साथ लुक्का छिपी का खेल खेलता था, आज उसने इसी पुलिस को “थैंक्स” बोला। अपराध की दुनिया में अपना सिक्का जमाने का प्रयास करने वालों को फहीम खान से सबक सीखना चाहिए। “कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं”।

 

 

वासेपुर का फहीम खान आज पुनः जेल चला गया। वह मंगलवार को अपनी बिटिया के निकाह में शामिल होने उसे आशीर्वाद देने पैरोल पर धनबाद आया था। फहीम का भांजा प्रिंस इसके पहले धमकी देकर माहौल तनावपूर्ण बना चुका था। धनबाद पुलिस पूरी तरह सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किए हुए थी।

 

 

VIDEO-

 

 

 

वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने और पैरोल की अवधि समाप्त होते देख फहीम खान को आज पुनः जेल ले जाया गया। जेल जाने के क्रम में फहीम ने कहा कि चालीस साल में बहुत धमकी सुन चुका हूं। प्रिंस द्वारा धमकी दिए जाने के संदर्भ में पूछे जाने पर फहीम ने कहा कि पुलिस ही सब कुछ करेगी। बगैर व्यवधान के बिटिया की शादी हो जाने पर भी फहीम ने धनबाद पुलिस को थैंक्स बोला।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »