झामुमो विधायक मथुरा महतो के पुत्र और पुत्रवधु को आशीर्वाद दिया सीएम हेमंत ने

AJ डेस्क: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बुधवार को जेएमएम विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा महतो के टाटा सिजुवा स्थित आवास पर पहुचे। वो यहाँ विधायक पुत्र दिवाकर महतो की शादी के रिशेप्शन पार्टी के पूर्व नव दम्पति को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

 

 

मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन भी मौजूद थे। इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे। सुरक्षा में खुद एसएसपी संजीव कुमार, मुख्यालय एसडीपीओ अमर पाण्डे, बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू सहित आस पास के थाना के पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात थी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखा। वे यहाँ करीब आधे घंटे तक रुके और उसके बाद अपने विशेष हेलीकॉप्टर से रांची के लिये प्रस्थान कर गये।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »