आरा कोइलवर में 266 करोड़ की लागत से सोन नदी पर बने पुल का हुआ उद्घाटन

AJ डेस्क: 266 करोड़ की लागत से बने कोईलवर के नए सिक्स लेन पुल का उद्घाटन आज दोपहर 12:30 में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन गडकरी और ऊर्जा एवम नवीनीकरण मंत्री राजकुमार सिंह ने किया। आरा पटना मुख्य मार्ग पर स्थित पुल के पहले मार्ग को सजाया गया था। भोजपुर जिले सहित बिहार के कोने कोने में और पुल के अप्रोच रोड पर दर्जनों होर्डिंग पोस्टर आदि लगाए गए थे। इस उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निजी कारणों के चलते शामिल नहीं थे।

 

 

पुल का लोकार्पण आज सड़क परिवहन तथा राजमार्ग एवं सूक्ष्म लघु और मध्यम उधम भारत सरकार के मंत्री नितिन गडकरी, भारत सरकार के ऊर्जा एवम नवीनीकरण मंत्री राजकुमार सिंह, सहित कई अन्य मंत्री उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित रहें। 266 करोड़ की लागत से एन एच 30 के कोईलवर में सोन नदी पर बने अपस्ट्रीम पुल का लोकार्पण दोपहर 12:30 बजे किया गया।

 

 

 

 

 

 

सोन नदी पर बने इस पुल पर वाहनों की आवा-जाही 10 दिसंबर 2020 से चल रही है। फिलहाल प्रशासन की तरफ से आरा की ओर से वाहनों को पटना की तरफ जाने की इजाजत थी। वहीं पुराने पुल के जरिये ही पटना की तरफ से वाहनों को आरा की ओर जाने दिया जा रहा था। इस पुल के निर्माण के बाद ट्रैफिक जाम से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »