गांव की सरकार: वोटरों ने बढ़ चढ़कर वोट डाला, पूर्वी टुंडी में 75.48% मतदान

AJ डेस्क: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का प्रथम चरण का चुनाव आज संपन्न हो गया। धनबाद के नक्सल प्रभावित तोपचांची, टुंडी और पूर्वी टुंडी प्रखंड में आज कड़ी सुरक्षा के बीच वोटरों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीण मतदाताओं ने गांव की सरकार बनाने में खूब रुचि दिखाई। मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं की लम्बी कतार देखने को मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार तोपचांची में 72.33 प्रतिशत, टुंडी में 73.15 प्रतिशत और पूर्वी टुंडी में 75.48 प्रतिशत वोट पड़ा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »