बनारस के ज्ञानवापी में 46 सदस्यीय टीम ने दो तहखाना के तीन कमरे का कराया वीडियोग्राफी

AJ डेस्क: भारी सुरक्षा व्यवस्था।परिंदा भी पर नहीं मार सके।पूरी गोपनीयता और पारदर्शिता का खयाल। वादी और प्रतिवादी के साथ उनके वकील भी मौके पर। मीडिया को अलग रखा गया। कोई विरोध नही। शांतिपूर्वक पहला दिन का सर्वे हुआ पूरा। तहखाने में तहखाना मिल रहा।

 

 

ज्ञानवापी मस्जिद सर्वे मे आज क्या क्या हुआ-

-सुबह 8 बजे वादी और प्रतिवादी के साथ ही एडवोकेट कमिश्नर चार नंबर गेट से परिसर में पहुंचे।

-सर्वे टीम मे कुल 46 लोग थे, जबकि तहखाने मे विषैले साँपो के होने की आशंका को देखते हुए वन विभाग की टीम भी बुलाई गई थी।

-आज मुख्य रूप से तहखानो की वीडियो ग्राफी कराई जानी थी, जिसके लिए बैटरी लाइट और सफाई कर्मी को भी बुलाया गया। साथ ही चाभी बनाने वाले को भी।

-8.15 मे पूरी टीम मस्जिद के अंदर दाखिल हुई। इससे पहले टीम मे शामिल। सभी लोगो के मोबाइल फोन को जमा करवा लिया गया था।

 

-दो तहखानो मे से एक की चाभी प्रशासन के पास थी जबकि दूसरे की मस्जिद की इंतजामिया कमिटी के पास।

-तहखाना के अंदर तहखाना है। दो तहखानो मे पांच कमरे है जिनमे से 3 कमरों को खोला गया और उसकी वीडियोग्राफी की गई।

 

 

 

 

 

 

-इसके अलावा मस्जिद के अन्य हिस्सों मे भी दीवारों और पिलर की तस्वीरें ली गई।

-सर्वे टीम करीब चार घंटे तक मस्जिद मे रही इस दौरान दोनों पक्ष के बीच कोई तनाव नहीं रहा।

 

-कार्रवाई के दौरान कमिश्नर और डीएम दोनों मौजूद रहे।

-सर्वे को लेकर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था थी। पुरे वाराणशी शहर मे सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पांच हजार अतिरिक्त बल लगाए गए थे।

-सिर्फ काशी कोरिडोर के एक किलोमीटर के दायरे मे दो हजार सुरक्षा कर्मी थे।

-चार नंबर गेट से 100 मीटर की दुरी पर बैरिकेटिंग किया गया था। मिडिया को भी प्रवेश की अनुमति नहीं थी।

-दोपहर 12 बजे सर्वे की टीम चार नंबर गेट से बाहर निकली. दोनों पक्ष और एडवोकेट कमिश्नर परिसर से निकलकर चौक थाना पहुंचे।

 

 

मामले के वादी और वकीलों ने कार्रवाई की विस्तृत जानकारी तो नहीं दी लेकिन इतना कहा की जिस मंशा से उन्होंने अपील लगाई थी वह पूरी ही नहीं हुई बल्कि उम्मीद से ज्यादा निकली। वकीलों ने बताया की सर्वे का काम कल यानि रविवार को भी जारी रहेगा। कल भी सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक सर्वे का काम चलेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »