जातीय जनगणना कराने के पक्ष में किया सड़क जाम

AJ डेस्क: बेगूसराय में भारत मुक्ति मोर्चा बहुजन क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा भारत बंद के आह्वान पर पावर हाउस चौक पर प्रदर्शनकारियों ने एनएच 31 को पूरी तरीके से जाम कर दिया है। प्रदर्शनकारियों का जत्था एनएच 31 पर बैंनर पोस्टर झंडे के साथ विभिन्न मांगों को लेकर घंटो जमे रहे।

 

 

प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशभर में जातिगत जनगणना कराने की मांग, ईवीएम हटाने की मांग, पत्रकारों पर बढ़े हमले के विरोध में, किसानों के एमएसपी की गारंटी की मांग, सहित अन्य मांगों को लेकर देशभर के 563 जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जा रहा है।

 

 

बताते चलें कि बेगूसराय के पावर हाउस चौक पर बुधवार की सुबह 8 बजे के बाद से प्रदर्शनकारियों का जत्था जमा होने लगा। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से ठप हो गया। हालांकि प्रदर्शनकारी मेडिकल इमरजेंसी वाले गाड़ियों को जाने दे रहे थे। वही नगर थाना की पुलिस प्रदर्शन के शुरू होते ही मौके पर पहुंचकर विधि व्यवस्था बनाने को लेकर खड़ी दिखी। प्रदर्शनकारियों का जत्था सरकार के विरोध में लगातार नारेबाजी कर रहे थे। सैकड़ों महिला व पुरुष राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठ गए थे।

 

 

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष नंद कुमार साह ने कहा आजादी के 75 साल बीत जाने के बाद भी ओबीसी वर्ग के जातिगत जनगणना नहीं किया गया है। हम जातिगत जनगणना कराने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। सरकार पेंशन नीति खत्म कर रही है, इसकी बहाली की भी मांग की जा रही है। निजी क्षेत्र में आरक्षण की मांग हमारा प्रमुख मुद्दा है। उन्होंने कहा कि दिन के 3:00 बजे तक प्रदर्शनकारी जमे रहेंगे। जब तक सरकार हमारी मांगे मांग नहीं लेती है तब तक देश भर में लगातार प्रदर्शन चलता रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »