ACB का धमाका: रिश्वतखोर रेंजर को दबोचा, तलाशी में मिले एक करोड़ रुपए

AJ डेस्क: झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में गुरुवार को की गई छापेमारी के दौरान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने लगभग एक करोड़ रुपए के साथ मनोहरपुर के कोयना प्रक्षेत्र, पोड़ाहाट, आनंदपुर एवं सोंगरा चक्रधरपुर के वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) विजय कुमार और उनके कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष पोद्दार को गिरफ्तार किया है। इस दौरान जांच में अलग-अलग नोटों की गडि्डयां सरकारी आवास में मिलीं। रेंजर के खिलाफ मनोहरपुर के गणेश प्रमाणिक ने ACB को शिकायत की थी।

 

 

इसमें आरोप लगाया गया था कि पुराने पलंग को जमशेदपुर ले जाने के एवज में अधिकारी की ओर से ढाई हजार रुपए घूस की मांग की जा रही है। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई। मामले के सत्यापन में आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने छापेमारी कर घूस लेते आरोपी अधिकारी व कंप्यूटर ऑपरेशन को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद आवास की तलाशी में बड़ी रकम बरामद हुई। ACB के डीएसपी एस तिर्की के नेतृत्व में यह कार्रवाई हुई। सरकारी आवास की तलाशी में 99 लाख 2 हजार 540 रुपए बरामद किए गए। ACB दोनों को गिरफ्तार कर जमशेदपुर ले गई है। जांच के दौरान आवास में जमा की गई रकम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पता चला है कि यह दोनों लंबे समय से जमकर रिश्वतखोरी कर रहे थे।

 

 

 

 

 

प्रारंभिक जांच में टीम को पता चला है कि रेंजर के संबंध लकड़ी माफियाओं से हैं। यह लोग जंगल में पेड़ों की कटाई से लेकर लकड़ियों को सीमा पार कराने तक के नाम पर वसूली करते थे। इसके अलावा जंगल इलाके में रहने वाले लोगों से भी नियम-कानून का भय दिखाकर पैसे की वसूली करते थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »