अमन सिंह का “खास” अभिनव सिंह धनबाद से UP के जेल में हुआ शिफ्ट

AJ डेस्क: कोयलांचल में रंगदारी का धंधा फैलाने का प्रयास कर रहे अमन सिंह गिरोह का कमर तोड़ने का बीड़ा उठा चुकी है धनबाद पुलिस। संगठित अपराध करने वाले अमन गिरोह के सदस्यों को अलग अलग जेलों में शिफ्ट कराके उन्हें बिखेर देने की रणनीति पर काम कर रही है शायद धनबाद पुलिस। अमन सिंह के बाद धनबाद पुलिस ने उसके खास अभिनव सिंह को UP के सहारनपुर जेल में शिफ्ट करा दिया है।

 

 

नीरज हत्याकांड के आरोप में धनबाद जेल में रहते हुए अमन सिंह धीरे धीरे कोयलांचल में अपना नेटवर्क बढ़ाते जा रहा था। स्थानीय अपराधियों को संगठित कर अमन सिंह जेल के भीतर से धनबाद के व्यापारियों और अन्य को धमका कर रंगदारी वसूलने का धंधा शुरू कर दिया था। धनबाद कोयलांचल में वह दहशत का माहौल बनाने में कामयाब हो ही रहा था कि SSP संजीव कुमार ने रणनीति के तहत अमन गिरोह पर हमला शुरू कर दिया। अमन गिरोह के अनेकों गुर्गे सलाखों के पीछे भेज दिए गए। SSP ने कोर्ट से अनुरोध कर अमन सिंह को ही दुमका जेल में शिफ्ट करवा दिया।

 

 

SSP की रणनीति का निशाना बना अभिनव सिंह। जानकार बताते हैं कि अभिनव सिंह एसपी कौशल किशोर के कार्यकाल में धनबाद शहर से गिरफ्तार हुआ था। उस वक्त भी रंगदारी वसूलने के मकसद से इन्होंने गोली चलाई थी। इसके पहले भी वह मिर्जापुर में हथियार संग पकड़ा गया था। धनबाद जेल में अमन और अभिनव मिलकर लोगों को धमका रंगदारी वसूलने का अपराध कर रहे थे। सूत्रों ने बताया कि बुधवार को ही अभिनव सिंह को धनबाद से सहारनपुर (UP) जेल शिफ्ट करा दिया गया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »