शादी से किया इंकार तो आशिक ने चेहरे पर फेंका तेजाब

AJ डेस्क: भोजपुर जिले में एक लड़की के चेहरे पर सिरफिरे युवक ने तेजाब फेंक दिया। लड़की पूरी तरह झुलस गई। घटना में लड़की का फुफेरा भाई भी झुलस गया है। परिजनों ने लड़की को आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मुझ पर बात करने का दबाव बनाता था। मैं मना करती थी तो कहता था चेहरे पर घमंड है ना तुम्हें, जला दूंगा।

 

 

आरोपी ने शनिवार की रात में करीब 1:30 बजे छत पर सो रही लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद ASP हिमांशु, टाउन थाना और मुफस्सिल थाना मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। घटना के बाद परिवार वालों ने आरोपी के रिश्तेदारों को जमकर पीटा।

 

 

घटना गंगहर गांव की है। शुक्रवार को लड़की के चाचा का तिलक था। शादी 31 मई को है। शनिवार की मध्य रात्रि सभी घर के सदस्य सोने के लिए छत पर चले गए। आरोपी अमरजीत कुमार रात में घर की छत पर चढ़ गया। वह लड़की के पास पहुंचा। यहां पर उसने उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। इस दौरान बगल में सो रहा 8 वर्षीय फुफेरा भाई भी झुलस गया। घटना के दौरान चीख-पुकार मची तो आरोपी भाग निकला।

 

 

आरोपी अमरजीत ने रविवार को अपने दो रिश्तेदारों को लड़की की स्थिति जानने के लिए अस्पताल के बर्न वार्ड भेजा था। जहां दोनों लड़के मौके पर पहुंचकर लड़की का वीडियो बना रहे थे, परिजनों ने उसे पकड़ लिया। गुस्साए परिजनों ने दोनों की लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। फिर दोनों लड़कों को पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने घटना के बारे में बताया कि अमरजीत उसे लगभग डेढ़ सालों से परेशान करता था। पीड़ित लड़की ने अस्पताल में बताया कि अमरजीत कहता था कि तुम्हें बहुत घमंड है न इस चेहरे पर। वह शादी का दबाव बनाता, लेकिन मैंने मना कर दिया। इस पर वह तेजाब से चेहरा जला देने की धमकी देता था। अमरजीत मिलने के लिए फोर्स करता था, लेकिन मैंने मना कर दिया। इसके बाद उसने एसिड अटैक कर दिया।

 

 

पीड़िता के पिता अपने परिवार के पालन–पोषण के लिए दमन में रहकर प्राइवेट जॉब करते हैं। पीड़िता अपने परिवार में दो भाई और दो बहनों में दूसरी नंबर पर है। पीड़िता इस बार मैट्रिक की परीक्षा पास कर इंटर में नामांकन कराया गया है। मामला की सूचना मिलने के बाद भोजपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) हिमांशु सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों से बात किया। उसके बाद उन्होंने बताया कि इस घटना में लड़की से अभी बात नहीं हो पाई है, लेकिन पीड़िता को जो मुआवजा बनता है, उसे दिया जायेगा। इधर दो लोगों को पुलिस ने दबोचा भी है, जिनसे पूछताछ के बाद कार्रवाई की जाएगी। जो भी इस कांड में शामिल हैं, उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »