UPSC में झारखंड के युवाओं ने लहराया परचम

AJ डेस्क: संघ लोक सेवा आयोग की ओर से सोमवार को UPSC 2021 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसमें झारखंड के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जमशेदपुर के लोयला स्कूल से पढ़ने श्रुति राजलक्ष्मी ने यूपीएससी में 25वां स्थान लाने में सफलता प्राप्त किया है। श्रुति बीएचयू आइआइटी से 2019 में कप्यूटर साइंस से पास करने के बाद एक वर्ष नौकरी की। फिर स्वयं से तैयारी कर यूपीएससी में सफलता प्राप्त की है। पिता आनंद कुमार वकील हैं और मां जिला समाज कल्याण पदाधिकारी हैं। अभी प्रोजेक्ट भवन में हैं। श्रुति ने स्वयं से रांची और दिल्ली में रहकर तैयारी की।

 

 

 

श्रुति राजलक्ष्मी

 

 

 

श्रुति लोयोला स्कूल जमशेदपुर की साइंस टापर रही है। 12वीं डीपीएस आरकेपुरम दिल्ली से की है। रांची के मुकेश कुमार गुप्ता को सिविल सेवा परीक्षा में 499वां रैंक हासिल हुआ है। गढ़वा जिले के गढ़वा प्रखंड के हूर गांव निवासी विपिन कुमार चौबे की पुत्री नम्रता चौबे सिविल सेवा परीक्षा पास करने में सफल रही हैं। नम्रता को 73 रैंक मिला है।

 

 

उसके पिता मध्य विद्यालय परिहारा गढ़वा में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। अभी नम्रता दिल्ली में है। स्वजनों के अनुसार वह अगले सोमवार को गढ़वा आएगी। पलामू जिले के पांडु के रहनेवाले कुमार सौरभ ने यूपीएससी परीक्षा में 357वां स्थान प्राप्त किया है।

 

 

 

नम्रता चौबे

 

 

 

गिरिडीह के रहनेवाले रवि कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा में 38वां स्थान हासिल किया है। देवघर के चिरंजीव आनंद को सिविल सेवा परीक्षा में 126 रैंक मिला है। लोहरदगा से राकेश रंजन उरांव ने यूपीएससी में पाई सफलता। राकेश के पिता सेवानिवृत्त बैंक कर्मी, मां चुन्नीलाल उच्च विद्यालय में शिक्षिका हैं। वर्तमान में राकेश ट्राइबल इंस्टिट्यूट रांची में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पांचवी जेपीएससी में सफलता पाने के बाद वर्तमान में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कर काम रहे। जेपीएससी में सफलता के बाद भी यूपीएससी की तैयारी जारी रखी थी। पिछली बार भी राकेश इंटरव्यू तक पहुंचे थे।

 

 

 

परिजनों के साथ दिव्या पांडे

 

 

 

रामगढ़ के सीसीएल रजरप्पा आवासीय कॉलोनी के रहने वाली दिव्या पांडे ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता अर्जित करते हुए 323 वां रैंक प्राप्त कर रजरप्पा कोयलांचल का नाम रोशन किया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाले सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी जेपी पांडेय की द्वितीय पुत्री दिव्या की प्रारंभिक पढ़ाई डीएवी रजरप्पा से हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »