लॉटरी से जीते वार्ड सदस्य अलाउद्दीन काजी
AJ डेस्क: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 में निरसा के अलाउद्दीन काजी लॉटरी से जीत कर वार्ड सदस्य बने। दरअसल निरसा प्रखंड के वार्ड संख्या 11, कांड्रा पश्चिम (बूथ संख्या 174) की मतगणना की जा रही थी। मतगणना समाप्त होने पर अलाउद्दीन काजी एवं मोहम्मद बिलाल को 104-104 मत प्राप्त हुए।
इसके बाद निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी निरसा विकास कुमार त्रिवेदी ने दोनों प्रत्याशियों को बुलाया और दोनों की सहमति से लॉटरी कर परिणाम घोषित किया। लॉटरी में अलाउद्दीन ने जीत हासिल की। उनकी जीत को मोहम्मद बिलाल ने सहर्ष स्वीकार किया। सारी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
