लालू यादव हुए कोर्ट में हाजिर, जुर्माना भर हो गए बरी

AJ डेस्क: राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव बुधवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे झारखंड के पलामू कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने लालू यादव को दोषी मानते हुए छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं डेढ़ माह की सजा दी है। इसमें उन्हें तत्काल जमानत मिल गई। इसके साथ ही केस खत्म कर दिया गया। लालू की तरफ से कोर्ट में हाईकोर्ट के वकील प्रभात कुमार सिंह पैरवी की।

 

 

लालू के वकील धीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि लालू पर गढ़वा जिले में 2009 में मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में लालू जमानत पर थे। कोर्ट ने इस मामले में जुर्माना लगाते हुए केस खत्म कर दिया। लालू की पेशी से पहले कोर्ट के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अदालत की ओर से फैसला सुनाए जाने के बाद लालू यादव कोर्ट से निकल गए।

 

 

पलामू की अदालत में चल रहे आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में लालू यादव को पेश होने के लिए अंतिम रूप से नोटिस जारी किया था। लालू यादव सोमवार को ही हेलिकॉप्टर से पटना से पलामू पहुंच गए। कोर्ट की समयावधि सुबह होने के लालू यादव सुबह ही अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। इसके बाद वह कोर्ट से वापस सर्किट हाउस पहुंचे। कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए।

 

 

दरअसल लालू यादव पर वर्ष 2009 में आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। झारखंड विधानसभा चुनाव-2009 के दौरान गढ़वा जिले में यह केस पंजीकृत किया गया था। यह मामला ( जीआर नंबर- 2676/2021) एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट पलामू में चल रहा था। इस मामले में मजिस्ट्रेट सतीश कुमार मुंडा की अदालत में लालू प्रसाद यादव पेश हुए। लालू यादव पिछले तीन दिनों से पलामू के सर्किट हाउस में ठहरे हुए थे। सर्किट हाउस में ही उनका दरबार लगा। इस दौरान पार्टी के सभी आला नेताओं और कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की।

 

 

क्या है पूरा मामला-

झारखंड विधानसभा चुनाव-2009 के दौरान गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से गिरिनाथ सिंह राजद प्रत्याशी थे। उनके प्रचार में लालू प्रसाद यादव हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। गढ़वा के गोविंद उच्च विद्यालय में लालू की सभा होनी थी। उड़खटोले को लैंड करने के लिए गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर में हेलिपैड निर्धारित था। इसके लिए प्रशासन ने अनुमति दी थी। लेकिन हेलिपैड पर न लैंड कर हेलिकाप्टर गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में बने सभा स्थल पर उतरा। इससे अफरातफरी मच गई।

 

 

इसी मामले में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और हेलिकाप्टर के पायलट के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी मामले में पलामू कोर्ट में लालू की पेशी हुई। गढ़वा में तत्कालीन बीडीओ डॉ. सुभाष सिंह ने मामला दर्ज कराया था। गढ़वा में स्पेशल कोर्ट नहीं होने के कारण मामला पलामू न्यायालय में चल रहा था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »