याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा, दी गई श्रद्धांजलि

AJ डेस्क: भगवान बिरसा मुंडा की 122वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक मोड़ स्थित भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त संदीप सिंह, उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह, ग्रामीण एसपी रेष्मा रमेशन, अनुमंडल पदाधिकारी प्रेम कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, डीएसओ भोगेंद्र ठाकुर, विशेष कार्य पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी सहित अन्य पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

 

श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देश की संस्कृति के संरक्षक थे। उन्होंने छोटा नागपुर क्षेत्र के मूल निवासियों के पारंपरिक भूमि अधिकारों तथा उनकी सांस्कृतिक, धार्मिक आस्थाओं के संरक्षण के लिए अंग्रेजी शासन के खिलाफ अदम्य संघर्ष किया। जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए लोगों को प्रेरित किया और उनके कर्म और धर्म को समझाया, साथ ही ज्ञान का उजियारा भी फैलाया। मौके पर भगवान बिरसा मुंडा स्मृति संचालन समिति के महादेव हांसदा, जेपी वालिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »