मौसम ने बदला रुख, तेज आंधी तूफान से भारी तबाही, बिजली गुल, टावर गिरा
AJ डेस्क: धनबाद में आज दोपहर बाद अचानक मौसम ने अपना तेवर बदल दिया।धूल धाकड़ के साथ तेज आंधी तूफान चलने लगा, उसके बाद बारिश भी शुरू हो गई। आंधी तूफान ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। कई जगह पेड़ उखड़ गए तो दीवारें गिर गईं। शहर के मिश्रित भवन चौराहे पर लगा हाई मास्क लाइट का पोल तूफान में गिर पड़ा। बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
धनबाद शहर के कम्बाइंड बिल्डिंग सिटी सेंटर के नजदीक लगे विशाल हाई मास्क लाइट टावर तेज आंधी तूफान में गिर गया। विशाल लाइट टावर के आचनक गिरता हुआ देख लोग इधर उधर भागने लगे। अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिसे जहां सुरक्षित जगह दिखी अपनी जान बचाने के लिए उधर ही दौड़ पड़े। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नही हुई। विशाल टावर से महात्मा गांधी प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त होने से बच गया।

घटना के बाद सिटी सेंटर के रास्ते रेलवे स्टेशन जाने का रास्ता बाधित हो गया है। टावर को हटाने को लेकर प्रयास जारी है। बता दें कि शुक्रवार को आचनक धनबाद में मौषम बदल गया। बिजली चमकने के साथ तेज आंधी तूफान कई पेड़ और विशाल लाइट टावर गिर गया।
