उपद्रव के बाद रांची शहर में लगा कर्फ्यू, ध्वनि विस्तारक यंत्र से पुलिस दे रही चेतावनी
AJ डेस्क: रांची में आज हुए भारी उपद्रव के बाद उपायुक्त छवि रंजन ने वहां कर्फ्यू लगा दिया है। बता दें कि उपद्रवियों ने आज पुलिस पर ही हमला बोल दिया था। रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र झा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपद्रवियों के पथराव से जख्मी हो गए। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। आगजनी की भी घटना हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उपायुक्त ने कर्फ्यू लगा दिया है। शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस के द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को अपने अपने घर चले जाने की चेतावनी दी जा रही है।
