रांची हिंसा के उपद्रवियों का पोस्टर जारी, पुलिस ने मांगा सहयोग

AJ डेस्क: दस जून को नमाज के बाद रांची शहर का अमन चैन छीनते हुए घंटो सड़क पर उपद्रव मचाने वाले उपद्रवियों का फोटो पुलिस ने सार्वजनिक कर दिया है। पुलिस के इस पहल की तारीफ भी हो रही है, साथ ही दबी जुबान लोग चर्चा भी कर रहे हैं कि “योगी बाबा के नक्शे कदम पर झारखंड पुलिस कैसे?”।

 

 

 

 

 

 

नमाज पढ़ मस्जिद से निकले हजारों की भीड़ ने पिछले शुक्रवार को रांची पुलिस को अपना निशाना बनाया था। उपद्रवियों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबाजी की थी। एसएसपी सहित कई पुलिस कर्मी जख्मी हो गए थे। उपद्रवियों ने अनेकों वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था। प्रकृति की गोद में बसा रांची पूरी तरह अशांत हो गया था। फिर पुलिस जब फूल एक्शन में आई तब शहर जलने से बचा और उपद्रवी बिल में समा गए। इधर झारखंड के महामहिम राज्यपाल ने पूरी घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय अधिकारियों को तलब कर कई बिंदु पर जानकारी मांगी साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

 

 

रांची पुलिस ने दस जून की घटना में शामिल उपद्रवियों की पहचान करते हुए उनके फोटो के साथ पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में छपे फोटो एक्शन में दिख रहे हैं। संभवतः यह सभी फोटो सीसीटीवी फुटेज से निकाले गए हैं। पुलिस ने आम जन से उपद्रवियों के संबंध में सूचना देने की अपील भी की है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »