“शुक्रवार” के मद्देनजर रांची पुलिस अलर्ट, किया गया पुख्ता इंतजाम

AJ डेस्क: पिछले शुक्रवार यानि दस जून की अप्रत्याशित घटित घटना से सबक सीखते हुए रांची पुलिस अलर्ट मूड में आते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम कर चुकी है। संवेदनशील क्षेत्रों में बैरेकेडिंग किया गया है और मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं।

 

 

रांची शहर में अमन चैन कायम रहे। शांति बनी रहे। उपद्रवी तत्व का मंसूबा किसी कीमत पर पूरा न हो। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए राजधानी रांची की पुलिस ने रणनीति के तहत तैयारी कर लिया है। झारखंड पुलिस के साथ रैफ के जवानों का मैक ड्रिल कराया गया। अधिकारियों और जवानों के साथ मीटिंग कर विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

 

 

 

रांची पुलिस ने कई जिलों से अतिरिक्त वज्र वाहन भी मंगवा लिया है। शहर के चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर भीड़ या जुलूस को रोकने के लिए बैरेकेंडिंग कराया गया है और वहां मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। दूसरी ओर शहर के प्रभावित क्षेत्रों के थाना में शांति समिति की बैठक भी आयोजित किए जा रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »