रांची उपद्रव: हाई कोर्ट ने हिंसा से जुड़ी सभी जानकारी सरकार से मांगी

AJ डेस्क: 10 जून को हुई राँची में हिंसा मामले में दायर जनहित याचिका की शुक्रवार को झारखण्ड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच ने सरकार से पूछा कि दस हजार लोग एक साथ कैसे जमा हो गए। इसके अलावे बेंच ने यह भी पूछा की घटना में कितने लोग घायल हुए और कितनी लोगों की मौत हुई है। साथ ही कितनी गोलियां चली।

 

 

दरअसल इस मामले में जनहित याचिका पंकज यादव के द्वारा दायर की गयी थी। प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने अदालत से जल्द सुनवाई का आग्रह किया था। मामले की अगली सुनवाई अब 24 जून को होगी।

 

 

बता दें कि 10 जून को राजधानी के एकरा मस्जिद से जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शनकारियों ने मेन रोड पर काफी हंगामा मचाया। प्रदर्शन के दौरान उनकी पुलिस से भी झड़प हुई जिसमें एक थानेदार गंभीर रूप से घायल भी हुआ। जबकि हिंसक हुए प्रदर्शनकारियों को कण्ट्रोल करने के लिए पुलिस को गोली चलानी पड़ी। घटना में दो लोगों की मौत हो गयी जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »