बिहार बंद: जहानाबाद में बस और ट्रक को फूंका, सूबे की पुलिस हुई रेस

AJ डेस्क: “अग्निपथ योजना” के विरोध में दो दिन अग्नि तांडव मचाने के बाद आज बिहार बंद का आह्वान किया गया है। सूबे की पुलिस भी आज उत्पातियों से निबटने के लिए मुस्तैद नजर आ रही है। ट्रैन सेवा ठप्प है ही, सड़क पर भी सन्नाटा ही छाया हुआ है।

 

 

 

 

 

 

बंद समर्थकों ने जहानाबाद में एक बस और एक ट्रक को फूंक डाला। पुलिस ने बंद समर्थकों पर हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। बक्सर, डुमराव में बंद समर्थकों ने टायर जला सड़क पर वाहनों का आवागमन ठप्प करा दिया। पिछले दो दिनों से बिहार जल रहा था। उपद्रवी रेलवे संपति को मानो अपना निशाना बनाए हुए थे। दर्जनों ट्रेन को आग के हवाले कर दिया गया। विभिन्न स्टेशनों पर जमकर तोड़ फोड़ की गई। टोल प्लाजा फूंक डाला गया।

 

 

 

 

 

 

आज बिहार का दृश्य कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। तेरह चिन्हित जिलों में इंटरनेट सेवा ठप्प कर दिया गया है। स्टेशन से लेकर शहर के चौक चौराहों तक भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »