रांची में भाई बहन की चाकू से गोदकर हत्या

AJ डेस्क: रांची के पंडरा में डबल मर्डर की घटना घटी है। मृतक भाई बहन बताए जा रहे हैं। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

जानकारी के अनुसार श्वेता सिंह और प्रवीण सिंह घर पर थे। उनकी मां रिम्स में भर्ती है तो पिता कहीं बाहर रहते हैं। श्वेता और प्रवीण जो भाई बहन हैं और दोनो नाबालिग बताए जाते हैं। श्वेता और प्रवीण की किसी ने चाकू से गोद गोदकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटना स्थल से चाकू और ब्लेड मिला है। एफ एस एल की टीम भी पड़ताल कर रही है। इस डबल मर्डर के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »