धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग “अग्निपथ” के विरोधियों के कब्जा में रहा

AJ डेस्क: अग्निपथ के पथ पर चलना स्वीकार नहीं कर उसका विरोध करने वालों ने आज दूसरे दिन भी धनबाद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पुटकी, केंदुआ होते हुए युवाओं का हुजूम बैंक मोड़ की तरफ बढ़ रहा है। आधा दर्जन थाना की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई है।

 

 

 

 

 

शुक्रवार को झरिया धनबाद मार्ग से होते हुए अग्निपथ का विरोध कर रहे युवा धनबाद रेल स्टेशन तक पहुंचे थे। आज युवाओं की टोली पुटकी-केंदुआ होते धनबाद के तरफ बढ़ रही है। जगह जगह सड़क पर आगजनी कर इनके द्वारा सड़क जाम किया जा रहा है। यातायात प्रभावित हुआ है। वहीं आधा दर्जन थाना की पुलिस जुलूस के साथ चल रही है। पुलिस हर परिस्थिति से निबटने के लिए चौकसी बरत रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »