इंटरनेट सेवा पाने के लिए गंगा पार जा रहे चार युवक डूबे, एक की मौत

AJ डेस्क: ‘अग्निपथ’ को लेकर हुए हंगामे की वजह से बक्सर में इंटरनेट सेवा बंद है। फोन पर इंटरनेट चलाने के लिए बॉर्डर पार कर UP गए एक 14 साल का युवक गंगा डूब गया। जबकि उसके 3 दोस्त डूबने से बच गए।

 

 

दरअसल, जिले के 5 किशोर इंटरनेट की चाहत में स्टीमर से गंगा पार कर UP चले गए। वापसी के क्रम में बॉर्डर से थोड़ा पहले नहाने का प्लान बनाया। फिर 5 में से 4 दोस्त नहाने के लिए गंगा में उतरे, लेकिन 3 ही वापस ऊपर आ सके। एक किशोर गहरे पानी में चला गया। अब उसकी तलाश के लिए इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। जानकारी के अनुसार सभी किशोर कोइरपुरवा मोहल्ले के रहने वाले थे। यहां के निवासी हनुमान सिंह का 14 साल का बेटा प्रकाश कुमार अपने दोस्तों के साथ गंगा घाट पर गया था। वहां पहुंचने के बाद उसे लगा कि UP की सीमा में जाने पर इंटरनेट की स्पीड अच्छी हो जाएगी। ऐसे में वह स्टीमर पर सवार होकर अपने दोस्तों के साथ UP के उजियार घाट चला गया। लेकिन, वापस आने के क्रम में नाव से कूदकर नहाने के दौरान यह हादसा हो गया।

 

 

 

 

 

 

इसके बाद साथ में नहा रहे किशोर डर से किनारे पर पहुंच भाग गए। हालांकि उन्होंने बाद में प्रकाश के परिवार को कॉल कर इसकी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची प्रशासन फिलहाल महाजाल लगाकर किशोर को ढूंढने का प्रयास कर रही है। किशोर की मां तथा अन्य परिजन गंगा घाट पहुंच गए हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपचंद जोशी ने कहा कि किशोर की तलाश के लिए गोताखोर तथा नाविकों को बुलाया गया है। महाजाल लगाकर उसे ढूंढने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय वार्ड पार्षद के अनुसार जिले में इंटरनेट बंद हो जाने के बाद अधिकांश लोग गंगा किनारे जाकर UP के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ दिखाई दे रही है। सुबह से लेकर देर शाम तक लोग इंटरनेट के लिए गंगा के किनारे बैठे रहते हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »